छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू, भव्य स्वागत

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा, जिसमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं।

विमानतल पर पारंपरिक स्वागत

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों का राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुति के साथ भव्य स्वागत किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और SAI के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। 23 मार्च को देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचेंगे।

तीन शहरों में होगा आयोजन: देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है, जिसमें करीब 3000 जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

25 मार्च से 3 अप्रैल तक मुकाबलेइस दौरान पुरुष और महिला वर्ग में –

• हॉकी

• फुटबॉल

• कुश्ती

• एथलेटिक्स

• तैराकी

• तीरंदाजी

• वेटलिफ्टिंग

जैसे सात खेलों में रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यह आयोजन जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की खेल और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button