छत्तीसगढ़

साल के अंतिम दिन पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले गए

रायपुर। साल 2025 के अंतिम दिन रायपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मैदानी इलाकों में व्यापक तबादले किए गए हैं। एसएसपी रायपुर ने देर रात आदेश जारी करते हुए 119 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जारी आदेश के अनुसार, तबादलों में 4 टीआई (TI), 18 एसआई (SI), 37 एएसआई (ASI) सहित कुल 119 मैदानी पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले के 3 प्रमुख थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति

सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना TI की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाना TI बनाया गया है।

सुनील दास को गंज थाना TI का नया प्रभार दिया गया है।

भावेश गौतम को ट्रैफिक TI की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, मैदानी स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग और नए साल में बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। जानकारों का कहना है कि नए पदस्थापनों से जिले में तेज निर्णय क्षमता और सक्रिय पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search