छत्तीसगढ़

Bharatmala Project Scam:अभनपुर के बाद सिवनीकला में भारतमाला मुआवजा घोटाला, ग्रामीणों ने EOW-ACB से की शिकायत

रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर धमतरी जिले के सिवनीकला गांव का मामला भी अब सुर्खियों में आ गया है। ग्रामीणों ने फर्जी नामांतरण और बंटवारे के जरिए करोड़ों रुपये के मुआवजे के भुगतान का आरोप लगाते हुए एसीबी/ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने बयान दर्ज कराने के लिए एसीबी/ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के महज 17 से 18 खसरों को करीब 90 हिस्सों में विभाजित कर फर्जी तरीके से मुआवजा प्राप्त किया गया।ग्रामीणों ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि पर अवैध रूप से मुआवजा लिया गया। इसके लिए रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी नामांतरण और बंटवारे की प्रक्रिया अपनाई गई।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस पूरे मामले में पटवारी, जांच दल और डायवर्सन से जुड़े अधिकारियों की मिलीभगत रही है। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह फर्जीवाड़ा प्रभावशाली लोगों और भूमाफियाओं के संरक्षण में किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2019 में भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रकाशन के बाद राजस्व अभिलेखों में बदलाव किए गए और उसी आधार पर करोड़ों रुपये के मुआवजे का भुगतान कराया गया।

फिलहाल एसीबी/ईओडब्ल्यू मामले की जांच कर रही है और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता और संभावित जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search