छत्तीसगढ़राजनीति

अशोक चक्र पर जूता पहनकर बैठे कांग्रेस विधायक उमेश पटेल, भाजपा का तीखा हमला

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। इस तस्वीर में खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल अशोक चक्र पर जूता पहने बैठे नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इसे संविधान, देश और सेना के अपमान से जोड़ा है और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि जिस अशोक चक्र को वीरता पुरस्कार के रूप में जवानों को दिया जाता है, उसी पर कांग्रेस विधायक का बैठना “अक्षम्य अपराध” है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और वरिष्ठ नेता दीपक बैज की मौजूदगी में हुआ और दोनों ने विरोध करने के बजाय सेल्फी खिंचवाई।

चिमनानी ने आरोप लगाया—“कांग्रेसियों में नेताओं की चापलूसी की होड़ इतनी ज्यादा है कि वे राष्ट्रीय प्रतीकों और संवैधानिक मान-बिंदुओं का भी अपमान करने से पीछे नहीं हटते। उमेश पटेल का यह कृत्य न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि आपराधिक श्रेणी में आता है।

भाजपा ने कांग्रेस की हालिया रैली पर भी निशाना साधा। चिमनानी ने कहा कि भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं को 200 रुपये मजदूरी देने का वादा किया गया, लेकिन मौके पर सिर्फ 100 रुपये थमाए गए। इस पर महिलाओं में भारी नाराजगी देखी गई। उन्होंने इसे “कांग्रेस के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र” का प्रमाण बताया।भाजपा का कहना है कि यह विवाद कांग्रेस के दोहरे चरित्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति उसके असंवेदनशील रवैये को उजागर करता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search