छत्तीसगढ़

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित

करीब 40 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त, पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों का पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात और बातचीत के बाद राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। 13 अक्टूबर 2026 से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर चल रहा प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक, करीब 200 पटवारियों को निलंबित किया गया, जबकि 3 हजार पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे। इसके अलावा 229 पटवारियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किया गया था। लगभग 50 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई भी की गई।

मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों का पत्र

हड़ताल स्थगित करने के बाद राजस्व पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र सौंपकर आंदोलन अवधि के दौरान की गई कार्रवाई को शून्य करने का अनुरोध किया है। संघ ने हड़ताल की अवधि को कार्यदिवस मानते हुए वेतन भुगतान की मांग भी की है।

पटवारी संघ ने वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति से संबंधित आदेश जल्द जारी करने की मांग उठाई है। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

पीवी एप की विसंगतियों को लेकर था आंदोलन

पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में पीवी एप की तकनीकी और कार्यप्रणाली संबंधी विसंगतियों को दूर करना शामिल था। लंबे समय से जारी आंदोलन के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा था।मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटने का फैसला लिया है। हालांकि, आंदोलन अवधि की कार्रवाई निरस्त करने, वेतन भुगतान और अन्य मांगों पर अब शासन के निर्णय का इंतजार रहेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search