छत्तीसगढ़

बैलाडीला हादसे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति

रायपुर। दंतेवाड़ा के बैलाडीला स्थित NMDC के डिपॉजिट-14 में खनन अपशिष्ट का मलबा खिसकने की घटना को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। हादसे की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक लखेश्वर बघेल को समिति का संयोजक नियुक्त किया है। समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। इस दौरान ग्रामीणों और NMDC प्रबंधन से चर्चा कर हादसे के कारणों तथा प्रभावितों की स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी।

जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

जांच समिति में ये नेता शामिल

कांग्रेस द्वारा गठित सात सदस्यीय जांच समिति में विधायक लखेश्वर बघेल (संयोजक), विक्रम मंडावी, देवती कर्मा, रेखचंद जैन, शकील रिजवी, लालू राठौर और अवधेश गौतम को शामिल किया गया है।बैलाडीला हादसे के बाद कांग्रेस की जांच समिति के गठन से मामले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं।

गौरतलब है कि NMDC द्वारा डिपॉजिट-14 क्षेत्र में वेस्ट मटेरियल डंप किया जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी के पिछले हिस्से में बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। सड़क पर मलबा और मिट्टी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search