छत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बोले – “जब मुझे पता है तो पुलिस को क्यों नहीं”

रायपुर। राजधानी में अवैध शराब बिक्री को लेकर भाजपा सांसद Brijmohan Agrawal ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर कड़ा नाराजगी जताई है। सुशासन तिहार शिविर में शामिल हुए सांसद ने खुले मंच से अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर में कई जगहों पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “जब मुझे मालूम है कि अवैध शराब कहाँ बिक रही है, तो पुलिस वालों को क्यों नहीं मालूम?” उन्होंने भाठागांव, मठमुरैना और संतोषी नगर जैसे इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कारोबार में शामिल बड़े से बड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए।

इधर रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक Sunil Soni ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री पर अधिकारियों को डांट लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी हालत में अवैध शराब कारोबार को संरक्षण नहीं देती।

सुनील सोनी ने कहा कि जहां-जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती शासन में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़े हुए थे।भाजपा नेताओं के इन बयानों के बाद रायपुर में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search