छत्तीसगढ़

दिल्ली में डी-लिस्टिंग कानून की मांग को लेकर बड़ा कार्यक्रम कल, CM साय भी होंगे शामिल

रायपुर। नई दिल्ली में रविवार को डी-लिस्टिंग कानून की मांग को लेकर बड़ा आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर से आदिवासी समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। लंबे समय से विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा धर्मांतरण के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग की सुविधाओं को लेकर डी-लिस्टिंग कानून बनाए जाने की मांग उठाई जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम में कई राज्यों के सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीएम Vishnu Deo Sai भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार रात करीब 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी इस मुद्दे की चर्चा तेज हो गई है।आदिवासी संगठनों का कहना है कि डी-लिस्टिंग कानून के जरिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों और मूल पहचान की रक्षा की जा सकेगी। वहीं इस मुद्दे को लेकर देशभर में लगातार आंदोलन और जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं।

दिल्ली में होने वाले इस आयोजन को आदिवासी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि अपनी मांगों को केंद्र सरकार के सामने रखेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search