छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव की चर्चा तेज, दीपक बैज की टीएस सिंहदेव को दिल्ली में काम करने की सलाह, सिंहदेव बोले- अभी भी हूं युवा

CM साय ने बताया कांग्रेस का आंतरिक मामला

रायपुर। Chhattisgarh कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व को लेकर चर्चाओं के बीच PCC चीफ Deepak Baij का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता T. S. Singh Deo को लेकर कहा कि बाबा साहब राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उन्हें दिल्ली में काम करना चाहिए।दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव एआईसीसी के सदस्य हैं और उन्हें पहले भी तमिलनाडु एवं पुडुचेरी का ऑब्जर्वर बनाया जा चुका है। पार्टी ने उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। ऐसे में प्रदेश उनके लिए काफी छोटी जगह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए और वर्तमान युवा टीम अच्छा काम कर रही है।

वहीं अंबिकापुर में मीडिया से चर्चा के दौरान टीएस सिंहदेव ने दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बैज ने उन्हें सलाह दी है, लेकिन वे अभी भी खुद को युवा मानते हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हैं। सिंहदेव ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र और पूरे प्रदेश में लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, जिसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी है। सिंहदेव ने पलटवार करते हुए दीपक बैज को भी सलाह दी और कहा कि वे युवा हैं तथा भविष्य में मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।

इधर मामले पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति पूरे देश ने देखी है और पार्टी अपनी करनी-कथनी के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search