छत्तीसगढ़राजनीति

बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद रायपुर पहुंचे नितिन नबीन, BJP नेताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

CM साय से की मुलाकात

रायपुर। बिहार में NDA सरकार बनने और PWD मंत्री का पद संभालने के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा,पार्टी रणनीतियों और अभियान की प्रगति रिपोर्ट, आगामी कार्यक्रमों की तैयारीको लेकर विस्तृत चर्चा होगी। नितिन नबीन नेताओं से “SIR रिपोर्ट” की प्रगति भी लेंगे। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज बिलासपुर में वैवाहिक समारोह में भी शामिल होंगे।

CM साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने नितिन नबीन का शॉल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button