छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 8 युवाओं और एक संस्था को मिला ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’

CM साय ने कहा – दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और समर्पण से लक्ष्य हासिल करें युवा

रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा रत्न सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य के 8 युवाओं और एक सामाजिक संगठन को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। यह गरिमामय समारोह रायपुर स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित हुआ।मुख्यमंत्री ने सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल, नवाचार एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और राज्य सरकार उनकी प्रतिभाओं को पहचान कर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर उनके रायपुर प्रवास को स्मरण करते हुए कहा कि मात्र 31 वर्ष की आयु में उन्होंने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम, समर्पण और संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

सरकार युवाओं की प्रतिभा को संवारने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवा रत्न सम्मान के लिए प्राप्त आवेदनों से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ प्रतिभाओं से परिपूर्ण है।उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार व्यक्तिगत क्षमता विकास और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने हेतु यह सम्मान प्रारंभ किया गया है, जो 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को प्रदान किया गया।

युवाओं के चयन की प्रक्रिया रही चुनौतीपूर्ण

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने स्वागत भाषण में बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ का चयन करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था।इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, उप संचालक रश्मि ठाकुर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

इन प्रतिभाओं को मिला ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’

पीयूष जायसवाल (बेमेतरा) – एस्ट्रोफिजिक्स के सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक एवं NASO ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता

शिल्पा साहू (कांकेर) – सामाजिक सेवा

अमित यादव (सरगुजा) – साहित्य

मृणाल विदानी (महासमुंद) – नवाचार

परिधि शर्मा (दुर्ग) – शिक्षा

संजू देवी (बिलासपुर) – अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी

सचिन कुनहरे (कवर्धा) – कला एवं संस्कृति

आरू साहू – लोककलायुवा स्टार सेवा समिति,

खुरतुली (धमतरी) – स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता एवं जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button