छत्तीसगढ़

1500 बाल स्वामी विवेकानंदों ने ली नशा-मुक्ति की शपथ, बिलासपुर ने रचा विश्व रिकॉर्ड

डिप्टी CM अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट देकर की घोषणा

बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर ने एक नया इतिहास रच दिया। उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान 1500 स्कूली बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया और नशा-मुक्ति की शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को मान्यता देते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को प्रमाण-पत्र प्रदान कर औपचारिक घोषणा की।

5625 फीट में स्वामी विवेकानंद की रंगोली, आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ग्राउंड में 5625 फीट में तैयार की गई स्वामी विवेकानंद जी की भव्य रंगोली ने सभी का ध्यान खींचा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। यह रंगोली विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद रंगोली बताई गई।

“आत्मसंयम ही महानता का मार्ग” – उप मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के अध्यात्म और संस्कृति का विश्व पटल पर गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा, “जो स्वयं पर नियंत्रण कर लेता है, वही महान बनता है। आत्मसंयम, आत्मनियंत्रण और आत्मअनुशासन से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।”उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत की संस्कृति और अध्यात्म को पुनः विश्व में प्रतिष्ठित करने का संकल्प लें।

विशाल शोभायात्रा, समृद्ध भारत का संकल्प: स्वामी विवेकानंद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो स्वामी विवेकानंद उद्यान में संपन्न हुई। यहां समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

विवेकानंद प्रदर्शनी का अवलोकन: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ स्वामी विवेकानंद उद्यान में लगी ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह प्रदर्शनी आगामी दिनों तक नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

स्वदेशी दौड़ को दिखाई हरी झंडी: राष्ट्रीय युवा दिवस पर देवकीनंदन चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वदेशी दौड़ को उप मुख्यमंत्री ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए स्वदेशी के प्रति गौरव भाव आवश्यक है और स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search