छत्तीसगढ़
कांकेर में 5 नक्सलियों का सरेंडर, 8 लाख का इनामी भी शामिल

एरिया कमांडर मंगलू समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक अन्य नक्सली को सरेंडर कराने के प्रयास जारी
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। बस्तर संभाग के कांकेर जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
सरेंडर करने वालों में एरिया कमांडर मंगलू भी शामिल है। मंगलू के साथ चार अन्य नक्सलियों ने भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। वहीं, एक अन्य नक्सली को भी आत्मसमर्पण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने पांच नक्सलियों के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद नक्सलियों के सरेंडर की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के बाद भी आत्मसमर्पण का जारी सिलसिला चर्चा में है।




