छत्तीसगढ़

Operation Kagar: ऑपरेशन कगार में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कर्रेगुट्टा इलाके में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर; ऑपरेशन अब भी जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में ऑपरेशन कगार लॉन्च किया गया है। इस अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक कर्रेगुट्टा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कर्रेगुट्टा के घने वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। लंबे समय तक चली मुठभेड़ के बाद मौके से 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल और आसपास के क्षेत्रों में IED की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई और मूवमेंट पर करारा प्रहार किया गया है।

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन कगार पूरी मजबूती के साथ चल रहा है और किसी भी नक्सली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अभियान के दौरान सतर्कता के सभी मानक अपनाए जा रहे हैं।

फिलहाल कर्रेगुट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान से जुड़े आधिकारिक आंकड़ों और बरामदगी की विस्तृत जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद साझा की जाएगी।

कररेगुट्टा क्षेत्र में चार दिनों में 214 नक्सली ठिकाने और बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सघन और प्रभावी अभियान लगातार जारी है। कररेगुट्टा क्षेत्र में बड़े नक्सली लीडर की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर व्यापक सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। दुर्गम पहाड़ी और वन क्षेत्रों में यह अभियान पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह ऑपरेशन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षाबल न केवल नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, बल्कि उनके ठिकानों, बंकरों और सप्लाई नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते चार दिनों के भीतर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार, इस अवधि में 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया गया है। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इनमें 450 आईईडी, 818 बीजीएल शेल, 899 बंडल कोडेक्स, बड़ी संख्या में डेटोनेटर, अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ लगभग 12,000 किलोग्राम खाद्य सामग्री शामिल है। बरामद खाद्य सामग्री से स्पष्ट है कि नक्सली लंबे समय तक जंगलों में टिके रहने की तैयारी में थे।

Inn

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button