छत्तीसगढ़

बाढ़ के बीच सुकमा पहुंचे CM साय, हेलीकॉप्टर से लिया हालात का जायजा; राहत केंद्रों में पहुंचकर सुनी पीड़ितों की बात

सुकमा। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति देखी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM साय

मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों का निरीक्षण कर वहां रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़, जलभराव, फसल और मकानों को हुए नुकसान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

नुकसान का होगा सर्वे, आकलन के बाद मिलेगा मुआवजा

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि बारिश और बाढ़ से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। सरकार स्वयं नुकसान का आकलन करेगी और आकलन के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन को प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search