छत्तीसगढ़अपराध

लड़कियों का ‘मिर्ची गैंग’ सक्रिय, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार पर साधा निशाना

बिलासपुर। प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बिलासपुर में लड़कियों द्वारा युवकों पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला करने का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साय सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “प्रदेश में अब केवल लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी अपराध में भागीदार बन रही हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है।”

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर में कुछ लड़कियों ने पहले युवकों से मारपीट की और फिर उन पर मिर्ची पाउडर डालकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि “क्या प्रदेश में पुलिस और कानून का राज बचा भी है या नहीं?” विपक्ष का आरोप है कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और अब लड़कियों के गैंग भी सक्रिय हो गए हैं

इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष जहां सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search