रायपुर जिला भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक बने राहुल हरितवाल, सक्रियता का मिला बड़ा पुरस्कार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने रायपुर नगर के डीडी नगर वार्ड निवासी राहुल हरितवाल को रायपुर जिला भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि हाल ही में राहुल हरितवाल को एनजीओ प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया था। हालांकि, संगठन ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें सीधे रायपुर जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी।
राहुल हरितवाल की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एनजीओ प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल हरितवाल ने भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
राहुल हरितवाल की नियुक्ति को संगठन द्वारा युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नई जिम्मेदारी पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।





