छत्तीसगढ़अपराध

नया रायपुर के सेंध लेक में युवती ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाया; SDRF भी पहुंची

रायपुर। नया रायपुर के सेंध लेक में एक युवती ने परिवार वालों से नाराज होकर झील में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बाहर निकालकर बचा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। फिलहाल युवती की स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि युवती परिवार वालों से नाराज थी। इसी दौरान उसने सेंध लेक में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद उसे बचाने के प्रयास शुरू किए गए।

घटना की सूचना मिलने पर मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search