छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर ब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कार्टून पोस्टर जारी कर कहाँ -“चोर मचाए शोर….”

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टरों की एक श्रृंखला जारी कर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इन पोस्टरों के जरिए हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भाजपा द्वारा जारी पोस्टरों में मैनपाट के कथित फर्जी पट्टा प्रकरण का उल्लेख करते हुए दावा किया गया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत कराने के मामले में 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस मामले पर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ एक पोस्टर भी जारी किया, जिस पर “चोर मचाए शोर….” लिखा गया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस तथ्यों से ध्यान भटकाने और झूठा नैरेटिव गढ़ने की राजनीति कर रही है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से दावा किया कि जनता अब तथ्यों से परिचित है और भ्रम फैलाने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े मामलों में कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हालांकि, इस पोस्टर अभियान पर कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search