छत्तीसगढ़
रायपुर ब्रेकिंग: आज शाम 4 बजे के बाद शराब दुकानें, बार और क्लब रहेंगे बंद

रायपुर। गणेश विसर्जन झांकी को देखते हुए रायपुर में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी शराब दुकानें, बार और क्लब बार आज शाम 4 बजे के बाद बंद रहेंगे।
इस संबंध में रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। आदेश के तहत शाम 4 बजे के बाद शराब की बिक्री और संबंधित प्रतिष्ठानों का संचालन बंद रहेगा।
गणेश विसर्जन झांकी के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।





