छत्तीसगढ़

SBI Bank Alert: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती हैं शाखाएं; SBI ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली/रायपुर। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी कर जरूरी बैंकिंग काम पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। Sbi ने कहा है कि हड़ताल की अवधि में आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी के कारण शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए ग्राहकों को जरूरी लेनदेन और शाखा से जुड़े काम पहले निपटाने की सलाह दी गई है।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है हड़ताल

UFBU की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। SBI के अनुसार, बैंक ने सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन का असर

ग्राहकों के लिए खास बात यह है कि हड़ताल से ठीक पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल है।इस वजह से 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक सामान्य शाखा सेवाएं प्रभावित रहने की स्थिति बन सकती है। हालांकि 26 और 27 सितंबर नियमित अवकाश हैं, जबकि 28-30 सितंबर हड़ताल के प्रस्तावित दिन हैं।

SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search