छत्तीसगढ़

डिप्टी CM अरुण साव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 26 दिसंबर को BJP मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस के कार्यक्रम पर साधा निशाना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी 26 दिसंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी। इस अवसर पर रायपुर के शहीद स्मारक में बड़ा आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संविधान गौरव दिवस के महत्व और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज संविधान के नाम पर केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है, जबकि उसका इतिहास संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरोध से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर के कद को छोटा करने का प्रयास किया, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर प्रतिष्ठा हासिल न कर सकें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दो-दो बार अंबेडकर को चुनाव में हराने की साजिश रची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, जबकि भाजपा समर्थित सरकार के कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न दिया गया।

अरुण साव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सम्मान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान और अंबेडकर के विचारों के विरोध में काम किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान की भावना के अनुरूप आगे बढ़ रही है। भाजपा संविधान गौरव दिवस के माध्यम से संविधान निर्माता के योगदान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

CGPSC में जल्द नियुक्त होगा नया चेयरमैन, अरुण साव ने दिया भरोसा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से भर्ती प्रक्रिया और प्रमोशन प्रभावित होने के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण साव ने कहा कि CGPSC में चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी।उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग के कामकाज में तेजी आएगी।

छत्तीसगढ़ में सैकड़ों किसानों का रकबा ऑनलाइन रिकॉर्ड में नहीं दिखने की समस्या पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों को राहत का भरोसा दिया है।

किसानों का ऑनलाइन रकबा नहीं दिखने पर अरुण साव बोले – पटवारियों की हड़ताल खत्म, जल्द दूर होगी परेशानी

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण साव ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। ऐसे में किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को लेकर गंभीर है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ऑनलाइन रकबा दर्ज नहीं होने से प्रभावित किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search