PM मोदी ने दिया नया नारा- ‘We Will Do It’, बोले- अब भारत के भाग्य का सूरज उगेगा, CM साय ने BJP नेताओं के साथ सुना PM मोदी का संबोधन

PM मोदी का बड़ा संदेश: ‘सेवा हमारा धर्म, कर्म ही सब कुछ’; 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा किए और देशवासियों, भाजपा, NDA तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते समय उन्होंने नहीं सोचा था कि सेवा के 25 वर्ष पूरे करने का ऐसा पड़ाव आएगा। उन्होंने कहा कि हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर 25 साल पूरा होना जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।
मोदी ने कहा, “सेवा हमारा धर्म है। मेरे लिए कर्म ही सब कुछ है और कर्म को मैं अपना कर्तव्य मानता हूं।” उन्होंने कहा कि कर्म करते रहना देश के प्रति उनकी साधना है। देश ने उन्हें अवसर दिया और लोगों ने उन पर विश्वास किया।
‘25 साल का जनविश्वास बड़ी पूंजी’
प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 साल का जनविश्वास उनकी बड़ी पूंजी है, लेकिन यह पूंजी सिर्फ उनकी नहीं बल्कि देश की है। उन्होंने कहा कि सीमित साधनों में भी हौसले बुलंद रखे जा सकते हैं और जीवन की हर घटना ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया है।
उन्होंने भाजपा, NDA और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले साथियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का भरपूर साथ मिला और उन्होंने कभी खुद को अकेला महसूस नहीं किया।
‘जल्द दुनिया में मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा होगी’
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय पायलट की चर्चा हो रही है और वह दिन दूर नहीं जब दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ प्लेन की भी चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह वक्त जोश के साथ आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि भारत के भाग्य का सूरज जल्द उगेगा और युवाओं को यह मौका गंवाना नहीं चाहिए।
PM मोदी ने दिया नया नारा- ‘We Will Do It’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘We Will Do It’ का नया नारा भी दिया। उन्होंने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल सभी लोगों का अभिनंदन किया और कहा कि आज भारत के लोकतंत्र और संविधान का वंदन करने का अवसर है।
रायपुर में CM साय ने BJP नेताओं के साथ सुना PM मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम के संबोधन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के ‘We Will Do It’ संदेश को लेकर उत्साह जताया।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा, “ये ऊर्जा, ये उत्साह, ये आत्मविश्वास अद्भुत है।”
Top 3 Economy : We Will Do It Modi Ji.
Atmanirbhar Bharat : We Will Do It.
Global Manufacturing Hub : We Will Do It.
Olympics का आयोजन : We Will Do It.
अंतरिक्ष में कदम : We Will Do It.




