छत्तीसगढ़

रायपुर बनेगा देश की तीरंदाजी का केंद्र, 45वीं NTPC जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का भव्य आग़ाज़ कल से

रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजधानी रायपुर राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में 45वीं NTPC जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 दिसंबर 2025 तक स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा रोड में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस राष्ट्रीय महासंग्राम में देश के 36 राज्यों और इकाइयों से चुने गए शीर्ष 30-30 जूनियर तीरंदाज भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रत्येक राज्य से कोच और मैनेजर भी रायपुर पहुंचेंगे। कुल मिलाकर करीब 1200 से अधिक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी इस आयोजन का हिस्सा होंगे, जिससे रायपुर कुछ दिनों के लिए देश की तीरंदाजी राजधानी बन जाएगा।

रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में होगा रोमांच

प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड की श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। देश की उभरती हुई खेल प्रतिभाएं यहां अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी, जिनमें भविष्य के अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल होंगे।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन कल

प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 दिसंबर को शाम 4 बजे होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं राज्य तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष माननीय विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में राज्य सरकार, खेल विभाग, आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया, NTPC, SAI और अन्य राष्ट्रीय संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

खेल पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: यह आयोजन न केवल खेल संस्कृति को मजबूती देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी राज्य की आधुनिक खेल सुविधाओं, संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव करेंगे।

खिलाड़ियों के लिए पुख्ता इंतज़ाम

आर्चरी एसोसियशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के अनुसार खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था अग्रसेन धाम में की गई है, जबकि कोच और ऑफिशियल्स निजी होटलों में ठहरेंगे। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम तक बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search