छत्तीसगढ़अपराध

Raipur Bomb Case Big Update: रांवाभाटा बम कांड में बड़ा अपडेट, विस्फोटक रखने वाला आरोपी अरेस्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर के रांवाभाटा बम कांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ही एक मितानिन के घर विस्फोटक से भरा बैग छोड़ा था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा था और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आखिरकार विनय देवांगन को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसके पीछे आरोपी का उद्देश्य क्या था।

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि मामले को लेकर आज रायपुर पुलिस के नॉर्थ जोन की टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा कर सकती है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और जांच जारी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search