छत्तीसगढ़अपराध

Temple Theft: मां महामाया मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी ले उड़ा चोर

रायपुर। रायपुर जिले के गोभरा नावापारा के स्थित मां महामाया मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मंदिर से चांदी का छत्र, चांदी की खड़ाऊ और दानपेटी चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

चोर की तलाश तेज, 5 हजार का इनाम

चोरी की वारदात सामने आने के बाद आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। चोर को पकड़वाने या उसकी जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

मंदिर से धार्मिक वस्तुओं और दानपेटी की चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search