रायपुर में ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार, इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स,360 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी

शहर के चार बड़े जंक्शन पर शुरू होंगे काम
रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों को इस साल ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर में चार नए फ्लाईओवर/ओवरपास और ग्रेड सेपरेटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन चारों परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से राजधानी का व्यस्त यातायात तेज, सुगम और अधिक व्यवस्थित होगा। लंबे समय से शहरवासी इन फ्लाईओवर्स की मांग कर रहे थे।
इन 4 स्थानों पर बनेंगे फ्लाईओवर्स/ओवरपास
1. जी.ई. रोड पर बड़ा फ्लाईओवरशहर के सबसे व्यस्त मार्ग जी.ई. रोड पर गुरु तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा।इस परियोजना के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
2. सोनडोंगरी चौक पर ओवरपासरिंग रोड क्रमांक-2 स्थित सोनडोंगरी चौक पर भी ओवरपास बनाया जाएगा।इसके लिए विभाग ने 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपए मंजूर किए हैं।
3. वीआईपी रोड फुंडहर चौक पर ओवरपासवीआईपी रोड के फुंडहर चौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए ओवरपास का निर्माण किया जाएगा।इस परियोजना के लिए 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
4. अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर ग्रेड सेपरेटरअटल पथ एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर ग्रेड सेपरेटर भी बनाया जाएगा।इसके लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
इन चारों परियोजनाओं के निर्माण के बाद रायपुर में ट्रैफिक जाम कम होगा। सफर का समय घटेगा। प्रमुख चौराहों पर वाहन आवागमन आसान होगा। शहर का यातायात ज्यादा सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनेगा।
रायपुर तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और बीते कुछ वर्षों में यहां वाहनों की संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में फुंडहर, सोनडोंगरी, जीई रोड और तेलीबांधा जैसे प्रमुख जंक्शन लंबे समय से ट्रैफिक दबाव झेल रहे हैं।अब इन फ्लाईओवर्स और ओवरपास के बनने से राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
क्या बोले उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार रायपुर में यातायात को तेज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि शहर में फ्लाईओवर्स और सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य लगातार किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।क्यों अहम हैं ये परियोजनाएं?रायपुर तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और बीते कुछ वर्षों में यहां वाहनों की संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में फुंडहर, सोनडोंगरी, जीई रोड और तेलीबांधा जैसे प्रमुख जंक्शन लंबे समय से ट्रैफिक दबाव झेल रहे हैं।अब इन फ्लाईओवर्स और ओवरपास के बनने से राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।



