छत्तीसगढ़

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को श्रद्धांजलि, बिलासपुर में राज्य युवा महोत्सव का कवि सम्मेलन रद्द

बिलासपुर। राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जाने वाला कवि सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन के मद्देनज़र लिया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने साहित्य जगत के इस अपूरणीय नुकसान पर शोक व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया। हालांकि इसके पहले सीएम साय ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि इस कवि सम्मेलन में देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास सहित कई नामचीन रचनाकारों की प्रस्तुति होनी थी। लेकिन साहित्य जगत में शोक की लहर को देखते हुए आयोजन को रद्द करना उचित समझा गया।

कल राजकीय सम्मान के साथ होगी अन्त्येष्टि

प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की अन्त्येष्टि कल राजकीय सम्मान के साथ संपन्न की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे और दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

देशभर में शोक की लहर: विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें हिंदी साहित्य का मौन साधक, संवेदनशील रचनाकार और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति: विनोद कुमार शुक्ल का जाना हिंदी साहित्य के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी रचनाएँ आने वाली पीढ़ियों को संवेदना, सरलता और मानवीय मूल्यों का पाठ पढ़ाती रहेंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button