अपराधछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सली IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल, रायपुर रेफर

दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। इसमें सीआरपीएफ 195वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10:30 बजे सातधार पुल से करीब 800 मीटर आगे हुई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, 195वीं बटालियन की कंपनी मालेवाही और सातधार के बीच नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही पर निकली थी। इसी दौरान जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गए। घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं। दोनों को पहले जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search