केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर,CM साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, संभाग कमिश्नर महादेव कांवरे, कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
कल बस्तर दशहरा में शामिल होंगे शाह
शनिवार सुबह 11:20 बजे UHM अमित शाह रायपुर से बीएसएफ के विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:35 से 1:20 बजे तक वे मुरिया दरबार में शामिल होंगे, जहां आदिवासी परंपराओं से जुड़े आयोजन होंगे। लगभग 12:25 से 2:30 बजे तक वे लाल बाग मैदान में आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां वे स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और बस्तर की संस्कृति से जुड़े प्रदर्शनों को देखेंगे। प्रदर्शनी के बाद गृहमंत्री भोजन करेंगे। बस्तर प्रवास के दौरान अमित शाह नक्सल उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में वे अब तक की कार्रवाई, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाह अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे ताकि क्षेत्र में नक्सलवाद पर और अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके। अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 3:10 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।




