छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में सुबह से बारिश; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक की मौसमी सब-डिविजनल वर्षा सामान्य से 9 प्रतिशत कम रही है।

रायपुर में सुबह से बरस रहे बादल

राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। हल्की बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ बारिश का सिस्ट

मउत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र 15 अगस्त से उसी इलाके में एक अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर अवदाब यानी डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और बलरामपुर में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिशप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भैसमा और लवन में 9-9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओडगी में 8 सेंटीमीटर और कोटाडोल में 7 सेंटीमीटर बारिश हुई।

बेरला, सिमगा और थानखमरिया में 6-6 सेंटीमीटर, जबकि छाल और मनेंद्रगढ़ में 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।वहीं तिल्दा, दरी, सुहेला, नांदघाट, कटघोरा, लैलूंगा, पेंड्रा रोड, भाटापारा, सहसपुर लोहारा, कसडोल, हरदीबाजार और कोंटा में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search