छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन तक चलेगी कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा। सत्र सोमवार 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर गुरुवार 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल चार बैठकें आयोजित होंगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वित्तीय कार्यों के साथ सरकारी कामकाज होंगे

विधानसभा सचिवालय द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी सूचना में बताया गया है कि इस सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। चार दिवसीय सत्र में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कामकाज और विधायी कार्यों को पूरा किया जाएगा।

सत्र का कार्यक्रम:

  • शुरुआत: 14 दिसंबर 2026 (सोमवार)
  • समापन: 17 दिसंबर 2026 (गुरुवार)
  • कुल बैठकें: 4 दिनप्रमुख कार्य: वित्तीय एवं अन्य शासकीय कार्य

चार दिन के विधानसभा सत्र पर कांग्रेस में नाराजगी, पहले ही अवधि बढ़ाने की मांग कर चुके हैं चरणदास महंत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि महज चार दिन निर्धारित किए जाने को लेकर कांग्रेस की नाराजगी सामने आ सकती है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल चार बैठकें होंगी। कम अवधि के सत्र को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इससे पहले ही विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग उठाई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा था कि कम समय के सत्र में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाती।

डॉ. महंत ने किसानों की समस्याओं, बिजली संकट, कानून-व्यवस्था, बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा की जरूरत बताई थी। उन्होंने विधानसभा की बैठकों की संख्या बढ़ाने और सर्वदलीय सहमति से इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया था।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search