छत्तीसगढ़

रायपुर में कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला, कार का शीशा तोड़कर की मारपीट; सोने की चेन लूटने का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लालपुर ब्रिज के नीचे की बताई जा रही है, जहां कुछ लोगों ने कारोबारी की कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, उस पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कारोबारी को बचाने पहुंचे उसके साथियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कारोबारी के गले से सोने की चेन भी लूट ली गई।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला भी हमलावरों के साथ मौजूद नजर आ रही है और वह भी मारपीट करती दिखाई दे रही है।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search