छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी धान खरीदी, तैयारी पूरी; पहले दिन 24 हजार टन से अधिक धान खरीदने का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। खरीदी के पहले दिन प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसानों के टोकन जारी किए जा चुके हैं। इसके जरिए पहले दिन कुल 24 हजार 471 टन धान की खरीदी की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले दिन धान बेचने के लिए किसानों ने कुल 6,054 टोकन कटवाए हैं। प्रदेशभर में इस साल 3,100 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

28.05 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

इस साल धान बेचने के लिए प्रदेश के 28.05 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 53 हजार अधिक है। यानी इस बार धान खरीदी व्यवस्था में किसानों की भागीदारी बढ़ी है।

31.60 लाख हेक्टेयर में धान की फसल

इस वर्ष प्रदेश में 31.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल उगाई गई है। ऐसे में खरीदी सीजन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के धान बेचने की संभावना है। सरकार और संबंधित विभागों ने खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

कल 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के साथ ही प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search