छत्तीसगढ़

जांजगीर-नैला स्टेशन पर बड़ा हादसा टला,मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बंटे वैगन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी दो इंजनों के साथ चल रही थी। कपलिंग टूटने के बाद मालगाड़ी दो हिस्सों में अलग हो गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना के बाद प्लेटफार्म नंबर-2 पर कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के अलग हुए हिस्सों को सुरक्षित करने के साथ ही परिचालन सामान्य करने की कार्रवाई में जुट गए।राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, मालगाड़ी की कपलिंग किन परिस्थितियों में टूटी और इसकी तकनीकी वजह क्या थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

रेलवे अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल रेलवे विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। घटना के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search