छत्तीसगढ़

अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन,CM साय ने दिलाई सदस्यता

CM साय बोले- संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। गुरुवार को क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवप्रवेशियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया।

भाजपा में शामिल होने वालों में क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और ग्राम पटेल प्रमुख रूप से शामिल रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पार्टी में शामिल होने को अंतागढ़ क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने किया नवप्रवेशियों का स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा परिवार में शामिल हुए अंतागढ़ क्षेत्र के सभी 122 जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, जनपद सदस्यों और ग्राम पटेलों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भाजपा पर बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन सरकार द्वारा बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता का समर्थन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोग जमीन से जुड़े हुए जनसेवक हैं। उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को गांव और बूथ स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिलकर अंत्योदय के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के हर गांव और हर नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर काम करेंगे।

क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प

भाजपा में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी अंतागढ़ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संगठन के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से संगठन को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search