छत्तीसगढ़

CG News: साय सरकार ने की एल्डरमैनों की नियुक्ति, नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों की सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार नामांकन किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जारी आदेश के अनुसार रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। रायपुर नगर निगम में 11, धमतरी नगर निगम में 8 तथा विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में तीन से पांच नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की गई है।

रायपुर नगर निगम में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करड़भुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राघवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर और ऋषि साहू को एल्डरमैन बनाया गया है। वहीं अभनपुर, आरंग, गोबरा नवापारा, तिल्दा-नेवरा, मंदिर हसौद सहित अन्य निकायों में भी नामांकन किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के इस आदेश के साथ ही संबंधित निकायों में नामांकित पार्षद तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदेश में संबंधित जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search