Rest of India U-23 टीम में छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ी, मयंक वर्मा और वरुण सिंह भुई का चयन

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने Col. C.K. Nayudu Trophy के विजेता तमिलनाडु के खिलाफ Rest of India U-23 टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। BCCI के 2026-27 घरेलू कार्यक्रम में भी यह मुकाबला 1 से 4 अक्टूबर के बीच निर्धारित है।
प्रियांशु मोलिया को कप्तानी
Rest of India U-23 टीम की कमान प्रियांशु मोलिया को सौंपी गई है, जबकि अंगकृष रघुवंशी उपकप्तान होंगे।पूरी टीमप्रियांशु मोलिया (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (उपकप्तान), आयुष जेठवा, मनन भट्ट, दिग्विजय पाटिल, रक्षित मेहता, अरावेली अवनीश राव (विकेटकीपर), मयंक वर्मा (विकेटकीपर), एमनजोत सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़, वरुण सिंह भुई, गणेश सुथार, निखिल गिरी, चेतन शर्मा और जी. सुमिथ।
1 अक्टूबर से चेन्नई में मुकाबला
BCCI के अनुसार मुकाबला गुरुवार 1 अक्टूबर से रविवार 4 अक्टूबर तक एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होगा। यह मुकाबला Col. C.K. Nayudu Trophy के विजेता तमिलनाडु और Rest of India U-23 टीम के बीच खेला जाएगा।
CSCS ने दोनों खिलाड़ियों के चयन को छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



