
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक को ईडी ने कोर्ट में पेश किया। देर रात PMLA स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद स्पेशल जज ने आधी रात को फैसला सुनाया।
कोर्ट ने ईडी को आरोपी हिमांशु पाठक की 6 दिन की कस्टोडियल रिमांड स्वीकृत की है। अब ईडी 28 नवंबर तक आरोपी से पूछताछ करेगी।
मामले की सुनवाई देर रात तक चली। बताया जा रहा है कि रायपुर न्यायालय के इतिहास में पहली बार PMLA स्पेशल कोर्ट आधी रात तक खुली रही और इस दौरान सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया।
वहीं, गिरफ्तारी के बाद ईडी ने वकील हिमांशु पाठक के दिल्ली सहित कई ठिकानों पर दबिश दी है। मामले में ईडी की जांच लगातार जारी है।
वकील पर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में 15 करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर केस निपटाने के आरोप सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ में लगाए है। अब 28 नवंबर तक ईडी आरोपी से पूछताछ करेगी।




