छत्तीसगढ़राजनीति

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम साय का पलटवार, बोले– “कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है”

नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज (18 सितंबर 2025) दिल्ली में प्रेस वार्ता कर वोट चोरी के आरोप लगाए और कहा कि मतदाता सूची से लाखों नाम योजनाबद्ध तरीके से काटे गए हैं। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा पलटवार किया है।सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस अब जनता का विश्वास खो चुकी है, इसलिए वह झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। जब जनता कांग्रेस के पक्ष में नहीं आती, तब यह संस्थाओं पर सवाल उठाती है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राहुल गांधी ने आज प्रेस वार्ता में आरोप लगाया था कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और यूपी में लाखों वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब किए गए। उन्होंने दावा किया कि यह लोकतंत्र पर हमला है और आने वाले समय में और बड़े सबूत पेश किए जाएंगे। राहुल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search