छत्तीसगढ़

CM साय ने बिलासपुर रेल हादसे पर जताया गहरा दुःख, मृतकों के परिजनों को ₹5लाख,घायलों को 50 हजार सहायता की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है।श्री साय ने निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन और रेलवे की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी रहें। उन्होंने कहा कि घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search