छत्तीसगढ़

जगरगुंडा–केरलापाल एरिया कमेटी के कई प्रमुख नक्सली गिरफ्तार, संगठन को बड़ा नुकसान

सुकमा। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। बीते दो दिनों में हुई संयुक्त कार्रवाई में आंध्र प्रदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े कई सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सबसे बड़ी सफलता के रूप में जगरगुंडा एरिया कमेटी के प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर लंबे समय से सक्रिय नक्सली मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में चर्चित और प्रभावशाली महिला एरिया कमांडर सोड़ी मनीला को भी दबोच लिया गया है।

कार्रवाई में कुल 3 SZCM (सीनियर ज़ोनल कमेटी मेंबर) समेत लगभग 50 नक्सलियों को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दो दिनों में हुई यह संयुक्त कार्रवाई नक्सल संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा नुकसान मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार नक्सलियों से गहन पूछताछ कर रही हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search