छत्तीसगढ़राजनीति

BJP मुख्यालय में बड़ी बैठक समाप्त, SIR पर गांव–गांव पहुंचेंगे वरिष्ठ नेता, कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

रायपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक अब समाप्त हो गई है। बैठक में संगठन की आने वाली रणनीति, जनसंपर्क कार्यक्रम और SIR मुद्दे पर विशेष फोकस किया गया।

SIR पर बड़े नेताओं का गांव–गांव दौरा

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी SIR को लेकर गांव–गांव जाएंगे और आमजन से सीधे संवाद करेंगे। बैठक में संभाग और जिला प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों के निरंतर दौरे करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में सरकार के कामों और योजनाओं पर भी गहन चर्चा हुई।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

वंदेमातरम की 150वीं जयंती हर पंचायत में मनाई जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बैठक में विधायकों और सांसदों की भागीदारी रही और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

तरुण चुग का राहुल गांधी पर तीखा हमला

बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा राहुल गांधी मंदबुद्धि है। चुग ने कहा जो बात आमजन को समझ आती है, वह बात राहुल गांधी को समझ नहीं आती। उनकी समझ बढ़ाने का कोई टॉनिक या इंजेक्शन हमारे पास नहीं। कुछ लोगों को बात दो-तीन दिन बाद समझ आती है। उनकी मंद बुद्धि पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। तरुण चुग के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। यह टिप्पणी सीधे तौर पर राहुल गांधी के उस बयान पर की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अमित शाह का भाषण समझ नहीं आया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button