छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदर्शन के दौरान गिरे विधायक और पूर्व विधायक, बीजेपी ने कहा – खसल के गिरगे

धमतरी। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय की ओर मार्च निकाला गया। मार्च शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मार्च के दौरान हाथों के पोस्टर में अचानक पैर फंस जाने से विधायक अम्बिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गए। इस घटना में दोनों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन भाजपा कार्यालय से करीब 50 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बीजेपी ने कहा – खसल के गिरगे

घटना के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए तंज कसा और लिखा – “खसल के गिरगे” भाजपा समर्थकों ने इसे कांग्रेस के आंदोलन पर कटाक्ष के रूप में प्रचारित किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search