
रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पार्टी से निष्कासित 20 नेताओं की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। रायपुर के आनंद कुकरेजा, पूनम पांडे और विशाल रजानी समेत 5 जिलों के 20 कांग्रेस नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इन नेताओं ने कांग्रेस में दोबारा वापसी के लिए अनुशासन समिति के समक्ष आवेदन किया था। पिछले दिनों अनुशासन समिति की बैठक के बाद संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से चर्चा की गई, जिसके बाद निष्कासन रद्द करने का निर्णय लिया गया।
बताया गया है कि इन नेताओं को विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया गया था। अब पार्टी ने इनके खिलाफ की गई निष्कासन की कार्रवाई वापस ले ली है।





