छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर अलंकरण पुरस्कारों का ऐलान, 14 पुलिस वीरता पदक, 10 सराहनीय सेवा पदक, डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु कल पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में रमेन डेका द्वारा पदक एवं अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

पुलिस वीरता पदक – 14 अधिकारी/जवान

कर्तव्य निर्वहन के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देने वाले 14 पुलिस अधिकारी एवं जवान पुलिस वीरता पदक से अलंकृत होंगे। इनमें शामिल हैं।
आईपीएस सुनील शर्मा, निरीक्षक संदीप कुमार मांडले, आरक्षक मडकम देवा, मडकम पांडू, मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता।
इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा—शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी वन्जाम सोमडी।
अन्य सम्मानितों में एएसआई सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह और आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हैं।

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) – 10 अधिकारी


राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसेवा और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान लंबे समय तक निष्ठापूर्वक और प्रभावी सेवा देने वाले अधिकारियों को दिया जाता है।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) – 1

पुलिस सेवा में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमांशु गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान किया जाएगा। यह राज्य के लिए गौरव का विषय है।


राज्य वीरता अलंकरण – 5 बालक/बालिकाएं
समाज में साहस और प्रेरणादायी कार्यों के लिए पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button