छत्तीसगढ़खेल

NGT से राहत के बाद नवा रायपुर में Ind Vs Zim Women’s T-20 सीरीज की राह साफ, 16 अक्टूबर से मुकाबलों की तैयारी तेज

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच होने वाली टी-20 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को एनजीटी से बड़ी राहत मिली है, जिसके बाद 16 अक्टूबर से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

दरअसल, जुलाई में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने स्टेडियम के आउटफील्ड में पानी के उपयोग और भूजल दोहन को लेकर रायपुर समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद क्रिकेट संघ ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में अपना जवाब प्रस्तुत किया। मामले में केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने दस्तावेजों की जांच के लिए समय मांगा है।

6 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद क्रिकेट संघ ने प्रशासन को बताया कि महिला टी-20 सीरीज के आयोजन को लेकर राहत मिली है। संघ ने आदेश की प्रति मिलते ही शासन को उपलब्ध कराने की बात कही है।

स्टेडियम के आसपास पर्याप्त जल स्रोत

क्रिकेट संघ की ओर से स्टेडियम में पानी की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी दी गई है। संघ के मुताबिक स्टेडियम से करीब 200 मीटर की दूरी पर विशाल सेंध जलाशय है। इसके अलावा स्टेडियम के सामने रेलवे पटरी से लगे सिटी फॉरेस्ट में बड़ी संख्या में पेड़ हैं।

संघ का दावा है कि इसके कारण स्टेडियम के आसपास गर्मी के दौरान भी भूजल स्तर में गिरावट नहीं आई।स्टेडियम में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए चार बोरवेल में से नियमित रूप से केवल एक का उपयोग किया जाता है। करीब दो दशक पहले खोदा गया यह बोर आज भी पर्याप्त पानी दे रहा है, जबकि बाकी तीन बोर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

सीरीज की तैयारियां शुरू

महिला टी-20 सीरीज को देखते हुए स्टेडियम में सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू कर दिया गया है। आउटफील्ड और पिच को बदलते मौसम के कारण ढंककर रखा गया है। स्टेडियम में अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर को नवा रायपुर में तीन टी-20 मुकाबले प्रस्तावित हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search