छत्तीसगढ़

10 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी की तारीख पर लगेगी मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अगली बैठक शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। साय सरकार की यह बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में धान खरीदी की तारीख 15 नवंबर से शुरू करने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के मुद्दे और आगामी राज्योत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा, 1 नवंबर से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा और आयोजन के स्वरूप पर भी मंत्रिपरिषद चर्चा करेगी।

साय कैबिनेट की पिछली बैठक 30 सितंबर को हुई थी, उस बैठक में 100 स्पेशल एजुकेटर पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दी गई थी। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की ₹24.50 करोड़ की बकाया ऋण राशि एकमुश्त चुकाने का निर्णय लिया गया था। शिक्षा विभाग को भर्ती नियम-2019 में एक बार की विशेष छूट देते हुए चयन परीक्षा के स्थान पर मेरिट आधारित भर्ती की अनुमति दी गई थी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search