छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अफसरों को प्रमोशन

25 सचिवालय सहायक और 6 स्टॉफ ऑफिसर पदोन्नत, CM-मंत्री निज स्थापना में भी तैनाती

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 43 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। प्रमोशन के साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और नई पदस्थापनाएं सौंपी गई हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

25 सचिवालय सहायकों को मिला प्रमोशन

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 सचिवालय सहायकों को पदोन्नत कर वरिष्ठ सचिवालय सहायक (वेतनमान–6) बनाया गया है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं। लखेश्वरी वर्मा – वाणिज्य कर विभाग, डानेश्वर प्रसाद जायसवाल – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रमेश कुमार – सामान्य प्रशासन विभाग, कमलेश कुमार यदु – स्कूल शिक्षा विभाग, भूपेंद्र साहू – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लक्ष्मी प्रसाद पटेल – जल विभाग, रामविलास – गृह विभाग, सुजीत कुमार दिनकर – ऊर्जा विभाग, शीतल दास – लोक निर्माण विभाग, खिलेश कुमार सिन्हा – राज्य शिष्टाचार कार्यालय, इसके अलावा मुख्य सचिवालय, आदिम जाति विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग की निजी स्थापना सहित विभिन्न विभागों में पदस्थापनाएं की गई हैं।

6 स्टॉफ ऑफिसर भी पदोन्नत: इसी आदेश के तहत 6 स्टॉफ ऑफिसर को पदोन्नत कर वेतनमान–14 में शामिल किया गया है। इनमे धनंजय मिश्रा – सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग (निजी स्थापना), शेख सलीम अंसारी – सचिव, मुख्यमंत्री की निजी स्थापना, राजदेव राम लकड़ा – सचिव, समाज कल्याण विभाग की निजी स्थापना, शैलेन्द्र कुमार बोरकर – सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की निजी स्थापना, दिनेश चंद्र मिश्रा – सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग की निजी स्थापना, हरीश उइके – सचिव, जल संसाधन विभाग की निजी स्थापना

CM और मंत्रियों के निज सचिवालय में 12 अधिकारियों की तैनाती

प्रमोशन आदेश के बाद 12 अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के निज सचिवालय (Personal Staff) में नियुक्त किया गया है, जिससे शासन स्तर पर समन्वय और कार्य निष्पादन को और मजबूती मिलेगी।लोकभवन सहित कई विभाग प्रभावितइन पदोन्नतियों और नई नियुक्तियों से लोकभवन, मंत्रालय और विभिन्न प्रमुख विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ है। शासन का मानना है कि इससे कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और गतिशील होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search