छत्तीसगढ़

10 से 13 फरवरी तक सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केन्द्र के माध्यम से प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सहयोग केन्द्र में आवेदनों के त्वरित निराकरण से कार्यकर्ताओं और आमजनों में उत्साह का माहौल है।

सहयोग केन्द्र में निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न तिथियों में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहकर समस्याएँ सुनेंगे और समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

सहयोग केन्द्र में मंत्रियों की उपस्थिति का कार्यक्रम

10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहकर समस्याएँ सुनेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव भी मौजूद रहेंगे।

11 फरवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगे।

12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन भी साथ रहेंगे।

13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केन्द्र में उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती मौजूद रहेंगे।

सहयोग केन्द्र बना समाधान का प्रभावी मंच:सहयोग केन्द्र के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित हो रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का सीधा, पारदर्शी और त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button